हल्द्वानी- एक्स डांस क्रू स्टूडियो हल्द्वानी ने फेस टू फेस(सीजन-1) का आयोजन कर प्रतिभाओं को दिया प्लेटफार्म

हल्द्वानी- एक्स डांस क्रू स्टूडियो हल्द्वानी ने फेस टू फेस(सीजन-1) का आयोजन कर प्रतिभाओं को दिया प्लेटफार्म

रिम्पी बिष्ट

रविवार को हल्द्वानी पीलीकोठी में उत्तराखंड की अग्रणी डांस एकेडमी एक्स डांस क्रू स्टूडियो में नृत्य प्रतियोगिता फेस टू फेस(सीजन-1) का रंगरांग आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि पंखुड़ियाँ संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि नृत्य के माध्यम से इंसान अपनी विशेष पहचान बना सकता है, साथ ही इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज इंसान एकाकी जीवन जी रहा है, ऐसे में गीत संगीत ऊर्जा प्रदान कर सकता है।<strong>हल्द्वानी- एक्स डांस क्रू स्टूडियो हल्द्वानी ने फेस टू फेस(सीजन-1) का आयोजन कर प्रतिभाओं को दिया प्लेटफार्म</strong>
यहां वेस्टर्न नृत्य में प्रथम- महिमा बिष्ट, दूसरा- मानवी बिष्ट, तीसरा- भूमिका राणा, चौथा- प्राची पंत व पांचवा- आयुष जोशी मिला जबकि शास्त्रीय नृत्य विजेता विजेता- प्राची पंत, दूसरा- उन्नति बिष्ट, तीसरा- देवऋषि नैनीवाल, ने प्राप्त किया।
यहां नृत्य प्रतियोगिता निर्णायक- योगेश रौतेला (बाला) व रोहित फर्त्याल थे। संचालन-एकेडमी के संचालक- सौरभ फर्त्याल व नृत्य कोरियोग्राफर-आरती आर्या ने किया।<strong>हल्द्वानी- एक्स डांस क्रू स्टूडियो हल्द्वानी ने फेस टू फेस(सीजन-1) का आयोजन कर प्रतिभाओं को दिया प्लेटफार्म</strong>
इस अवसर पर एकेडमी के प्रबंधक सौरभ फर्त्याल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है, तथा वह नशा संस्कृति से भी दूर रहते है। उन्होंने बताया कि वह समय समय पर बच्चों को बड़ा मंच देने के लिए मुंबई, दिल्ली, पंजाब, लखनऊ व देहरादून भी लेकर गए है, जहां उनके बच्चों ने अपनी अद्धभुत प्रतिभा से तमाम पुरस्कर जीतकर उत्तराखंड व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर में भी वह अधिकांश बड़ी प्रतियोगिता जीत चुके है।

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: 27 अक्तूबर को सदन में पेश होगा अनुपूरक बजट, एजेंडा तय, नहीं पहुंचे कांग्रेस नेता
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…