हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय समर फेस्ट एक्स्ट्रावगंजा का आयोजन

हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय समर फेस्ट एक्स्ट्रावगंजा का आयोजन

हल्द्वानी स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिनों तक रंगारंग समर फेस्ट एक्स्ट्रावगंजा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना दिया। इस फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताओं, खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच प्रदान किया।

टेक्निकल क्लब ने युवाओं की गेमिंग के प्रति दीवानगी को ध्यान में रखते हुए टेकेन 7 और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) जैसे लोकप्रिय गेमों के टूर्नामेंट का आयोजन किया। इन टूर्नामेंटों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने गेमिंग कौशल का प्रदर्शन किया।
<strong>हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय समर फेस्ट एक्स्ट्रावगंजा का आयोजन</strong>
प्रबंधन विभाग ने छात्रों की मैनेजमेंट स्किल्स और रचनात्मकता को परखने के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं कराईं। विज्ञापन निर्माण (एड मैड) प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी मार्केटिंग रणनीति का प्रदर्शन किया। वहीं लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता में छात्रों की कलात्मक प्रतिभा देखने को मिली। फैशन शो में छात्रों ने अपनी स्टाइल और रैंप वॉक का जलवा बिखेरा। इसके अलावा ट्रेजर हंट प्रतियोगिता ने छात्रों की टीम वर्क और समस्या सुलझाने की क्षमता को परखा।

विश्वविद्यालय के लिटरेरी क्लब ने शब्द प्रेमियों के लिए पोयम रेसिटेशन और स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी रचनात्मक लेखन क्षमता और मंचीय उपस्थिति का प्रदर्शन किया।

फेस्ट में सिर्फ शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को ही मंच नहीं मिला बल्कि खेल प्रतियोगिताओं जैसे टीटी, वॉलीबॉल, चेस का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में न सिर्फ ग्राफिक एरा के छात्रों ने बल्कि अन्य विश्वविद्यालय की टीमों ने भी भाग लिया। इससे छात्रों को नए प्रतिस्पर्धियों के साथ खेलने का अनुभव प्राप्त हुआ।

और पढ़े  चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: जवानों ने दुर्गम रास्ते पार कर सभी 6 मृतकों के शव खाई से निकाले, देर शाम घर भेजे गए

छात्रों के साथ-साथ फैकल्टी और स्टाफ के लिए भी एक अंतराक्षी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फेस्ट का समापन छात्रों द्वारा प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी के साथ हुआ। छात्रों ने रंगारंग नृत्य, मधुर गायन और दिलचस्प नाटकों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

परिसर के डीन एकेडमिक्स डॉ. एमसी लोहानी ने इस फेस्ट को सफल बनाने के लिए सभी छात्रों और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

निदेशक डॉ. मनीष कुमार बिष्ट ने कहा कि ग्राफिक एरा हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहता है। यह समर फेस्ट उसी का एक उदाहरण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे।

वहीं दूसरी तरफ परिसर को और से तकनीकी एवं रक्षा प्रौद्योगिकी विषय पर व्याख्यान माला आयोजित की गई। इसके अंतर्गत परिसर निदेशक डॉक्टर मनीष कुमार बिष्ट ने विभिन्न विद्यालयों (औरम द ग्लोबल स्कूल, एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवाली इंटरनेशनल स्कूल, आर्यमन विक्रम बिरला, हरगोविंद सुयाल, चिल्ड्रंस एकेडमी, चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी, डोनबोस्को, बीएलएम एकेडमी, डीआरएस) के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को सही कैरियर विकल्प चुनने हेतु जानकारी दी। वहीं ग्राफिक एरा के एयरो स्पेस इंजीनियरिंग के एचओडी डॉक्टर सुधीर जोशी ने एयरोस्पेस और एविएशन में कैरियर विकल्प की जानकारी और भविष्य के बारे में बताया।

  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    बागेश्वर में दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

    बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के नरगवाड़ी गांव में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर…