लालकुआं: छत में कार्य कर रहे समाजसेवी की हाई टेंशन लाइन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत

लालकुआं: छत में कार्य कर रहे समाजसेवी की हाई टेंशन लाइन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत

निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला क्षेत्र में अपनी छत में कार्य कर रहे समाजसेवी एवं व्यवसायी की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत हो गई, अचानक हुई व्यवसायी की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां घोड़ानाला क्षेत्र में निवास करने वाले हयात सिंह कठायत उम्र 51 वर्ष अपने घर की छत में दो मंजिला मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक उनके घर के पास से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन के वह संपर्क में आ गए, और छिटक कर छत से नीचे जमीन में आ गिरे, जिन्हें आनन- फानन में उनका बेटा युवा व्यवसायी सुनील व अन्य आसपास के लोग डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, अचानक हुई हयात सिंह की मौत से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। देर शाम तक हयात सिंह का पोस्टमार्टम किया गया, उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया, उनका छोटा बेटा गुजरात में किसी निजी कंपनी में कार्यकर्ता है, जो कि वहां से उत्तराखंड को रवाना हो गया है, सोमवार की प्रातः चित्रशिला घाट में हयात सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा, उक्त घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

और पढ़े  चंपावत: चंद राजाओं की राजधानी...विकास के पड़ाव तो दिखे, पर गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे
  • Related Posts

    हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा…

    देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

    देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। गीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने विश्वास और…