देहरादून: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS और 2 PCS समेत कई अधिकारियों के तबादले

 

शासन ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में चार आईएएस , दो पीसीएस और पांच सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि शनिवार को भी शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस दीपक रामचंद्र को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, आईएएस राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून के पद पर तैनात किया गया है। बाध्य प्रतीक्षारत आईएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत और बाध्य प्रतीक्षारत आईएएस दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है ।

और पढ़े  दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की CM धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…