पर्वतीय राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में उत्तराखंड चौथे स्थान पर है, जबकि हादसों में होने वाली मौतों के मामले में प्रदेश दूसरे स्थान पर है। आंकड़ों के अनुसार, सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
हादसों में मौतों के मामले में स्थिति चिंताजनक
सड़क दुर्घटनाओं में मौतों के मामले में उत्तराखंड की स्थिति और गंभीर है। असम के बाद प्रदेश दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2023 में सड़क हादसों में 1054 लोगों की मौत हुई, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 1090 हो गई।
पिछले वर्ष की तुलना में बढ़े सड़क हादसे
परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक प्रदेश में 1480 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि वर्ष 2025 की इसी अवधि में 1289 हादसे दर्ज किए गए थे। हादसों में मृतकों और घायलों की संख्या भी बढ़ी है। वर्ष 2025 में जनवरी से अगस्त तक सड़क दुर्घटनाओं में 881 लोगों की मौत हुई थी और 1817 लोग घायल हुए थे। वहीं, इस वर्ष इसी अवधि में 884 लोगों की जान गई और 2181 लोग घायल हुए। संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।







