नैनीताल- बंगाली पर्यटकों ने किया नैनीताल को बाय-बाय..

Spread the love

र्यटन नगरी से बंगाली पर्यटकों का मोह भंग हो रहा है। पिछले पांच वर्षों से नैनीताल पहुंचने वाले बंगाली सैलानियों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसकी मुख्य वजह सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहें मानी जा रही हैं। इस बार भी नवरात्र में बंगाली सीजन फ्लॉप होने से कारोबारियों में निराशा है।

नैनीताल में बंगाली सीजन सितंबर और अक्तूबर में होता है। इसमें बंगाली पर्यटक भारी संख्या में नैनीताल घूमने आते हैं लेकिन इस बार सैलानी न के बराबर पहुंचे। बंगाली पर्यटकों की आवक कम होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को मायूसी हाथ लगी है। पर्यटन व्यवसायियों की मानें तो पिछले कुछ वर्षों से नैनीताल के पर्यटन को लेकर लगातार गलत संदेश जाते रहे हैं जिसका असर समूचे पर्यटन व्यवसाय पर पड़ा है। कुछ वर्ष पहले तक बंगाली सैलानियों के ग्रुपों के पहुंचने से अधिकतर होटल नवरात्र पर पैक रहते थे।
बीते कुछ वर्षों से बंगाली सीजन में पर्यटक कम पहुंच रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर नैनीताल की छवि से जुड़े भ्रामक वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह सूचना विभाग के माध्यम से समय-समय पर सही जानकारी और अपडेट जारी करे ताकि लोगों के बीच भरोसा लौट सके।

– त्रिभुवन फत्र्याल, पर्यटन कारोबारी

पहलगाम हमले के बाद मानसून में भूस्खलन की घटनाओं ने नैनीताल के पर्यटन को गहरा झटका दिया है। प्रशासन को सुरक्षित पर्यटन स्थलों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है जिससे पर्यटन बिना डरें पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकें।

दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन

और पढ़े  हरिद्वार पहुंचे CM धामी, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

Spread the love
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  देहरादून- बेटियों को कॉलेज आने के लिए नहीं मिली मुफ्त परिवहन की सौगात, उपस्थिति बढ़ाने को लिया गया था निर्णय


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love