वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हिंडन एयर बेस पर वायु सेना दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत मुख्य परेड से हुई, जिसमें सैनिकों ने जोशीली धुन पर कदमताल किया।

 

परिसर में लड़ाकू विमानों और हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल के साथ स्वदेशी विमान तेजस, आकाश और ध्रुव भी इस दिवस का हिस्सा बने।

और पढ़े  यमन में हूती विद्रोहियों पर 753 हमले: सेना का दावा- 218 लड़ाके और कमांडर मारे गए, अब तक 78 सैन्य वाहन भी तबाह
  • Related Posts

    नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

    गोवा के उत्तरी हिस्से में क्राइम ब्रांच कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस…

    बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी

    बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो…