तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा था, उसी घर में हुई तीन हत्याओं ने पूरी कॉलोनी को झकझोर दिया है। घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत है और हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर जिस घर में कुछ दिन पहले तक रौनक की तैयारी हो रही थी, वहां ऐसा खौफनाक मंजर कैसे बन गया।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक कपूर दंपती के घर में पिछले करीब दस दिन से काम चल रहा था। सबसे पहले घर में पुताई कराई गई। इसके बाद छत पर डैमप्रूफिंग का काम कराया गया। काम को अंतिम रूप देने के लिए घर की छोटी-मोटी खराब चीजों को भी ठीक कराया जा रहा था। इसी सिलसिले में प्लंबर राजकुमार भी पिछले कई दिनों से घर पर आ रहा था।

Dehradun triple murder flood of tears flows in home where Diwali preparations were under

बताया जा रहा है कि दिवाली को लेकर परिवार में उत्साह था। बाहर रहने वाले बेटे भी त्योहार पर घर आने वाले थे। ऐसे में घर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए लगातार काम कराया जा रहा था। परिवार को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि घर में आने-जाने वाला एक परिचित कारीगर ही उनके लिए मौत का कारण बन जाएगा।

 

तिहरे हत्याकांड के बाद अब वही घर सन्नाटे में डूबा है। पड़ोसियों का कहना है कि विष्णुलोक कॉलोनी को सुरक्षित और शांत इलाका माना जाता था। ऐसी वारदात ने हर परिवार को भीतर तक डरा दिया है।

और पढ़े  सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान

 

लोग घटना को याद कर सिहर उठते हैं। महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष डर है। त्योहार से पहले हुई इस घटना ने पूरे मोहल्ले की खुशियां मातम में बदल दी हैं। हर आंख नम है और लोगों में आरोपी के प्रति गहरा आक्रोश है।

 

मोहल्ले के लोगों को जैसे पता चला कि हत्यारोपी राजकुमार ने सिर्फ तीन सौ रुपये कम मिलने के विवाद में तीन लोगों की हत्या की तो हर कोई दंग रह गया। सुबह से ही कपूर परिवार के घर के पास लोगों को काफी भीड़ जमा रही। हर कोई हतप्रभ था कि एक छोटे से झगड़े ने कैसे इतनी बड़ी घटना का रूप ले लिया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़: सोशल मीडिया से सीखा जल्दी अमीर बनने का तरीका, 4 साल के बच्चे की हत्या कर अंग निकालने का आरोप

    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चार साल के बच्चे की हत्या का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 27 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया से प्रभावित होकर…

    दिवाली मनाने बस्तर पहुंचे PM मोदी, बोले- नक्सलवाद पर जीत के बाद पहली दीपावली,मोदी बोले- देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा

    प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली के दिन छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा…