बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी कासिम खां पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीएचसी भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसके साथी जाहिद अली खां को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त को फरीदपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें मेवा शर्फापुर निवासी कासिम खां वांछित था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास संदिग्ध बाइक सवारों के होने की सूचना मिली।
पुलिस टीम पर की फायरिंग 
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कासिम के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने दूसरे आरोपी जाहिद अली खां को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, नाल में फंसा कारतूस, एक कारतूस और बाइक बरामद हुई।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल आरोपी की निगरानी के लिए अस्पताल में दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई गई।

और पढ़े  ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका
  • Related Posts

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…

    अयोध्या- अयोध्या एयरपोर्ट को मिला अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर

      महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्याधाम की अग्निशमन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और सुदृढ़ करते हुए अत्याधुनिक Airfield Rescue and Fire Fighting (ARFF) वाहन उपलब्ध कराया गया है। एयरपोर्ट…