अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

 

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में जिले भर से सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सहादतगंज स्थित फॉरएवर लॉन से होगी। कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। यहां से कार्यकर्ता और लाभार्थी सेवा ज्योति के साथ पदयात्रा करते हुए रामपथ तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सर्किट हाउस में जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
जिला प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सहभागिता इस अभियान को और व्यापक बनाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या में सेवा ज्योति यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यात्रा में लाभार्थियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी रहेगी। इसके लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
तैयारी बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, चन्द्रभानु पासवान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत प्रशासक आलोक सिंह रोहित, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता, मौजूद रहे।

और पढ़े  आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत, 1000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना, बजेंगे ढोल
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…