अयोध्या- अयोध्या एयरपोर्ट को मिला अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर

 

महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्याधाम की अग्निशमन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और सुदृढ़ करते हुए अत्याधुनिक Airfield Rescue and Fire Fighting (ARFF) वाहन उपलब्ध कराया गया है।
एयरपोर्ट निदेशक श्री धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दुबई से आयातित यह वाहन फायरफाइटिंग एवं रेस्क्यू क्षेत्र में उपलब्ध नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित है। NAFFCO, विश्व की अग्रणी फायरफाइटिंग उपकरण एवं फायर ट्रक निर्माता कंपनियों में से एक, द्वारा निर्मित इस वाहन की अनुमानित लागत ₹6.7 करोड़ है।
इस अत्याधुनिक ARFF वाहन में 10,000 लीटर पानी की क्षमता है तथा दो फायरफाइटिंग मॉनिटर लगाए गए हैं—एक वाहन के आगे बंपर पर और दूसरा छत पर। ये मॉनिटर विमान तथा अन्य बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान तेज एवं प्रभावी अग्निशमन क्षमता प्रदान करते हैं।
लगभग 36 टन वजन के बावजूद यह वाहन करीब 115–120 किमी/घंटा की गति प्राप्त करने में सक्षम है, जिससे आपात स्थिति में घटनास्थल तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित की जा सकती है।
श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह अत्याधुनिक ARFF वाहन तेज गति, उच्च जल क्षमता, आधुनिक रेस्क्यू उपकरण एवं शक्तिशाली अग्निशमन प्रणाली का संयोजन है और इससे अयोध्या एयरपोर्ट की विमान अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

और पढ़े  UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…