कैबिनेट का फैसला:- अच्छी खबर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए, अब पदोन्नति का कोटा 50 प्रतिशत हुआ

Spread the love

 

 

रकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति कोटे को 40 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। इसके लिए उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ सुपरवाइजर सेवा नियमावली 2021 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। वहीं, कैबिनेट के इस फैसले ने अमर उजाला में 23 सितंबर 2025 को प्रकाशित खबर पर भी मुहर लगा दी।

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि सुपरवाइजर सेवा नियमावली के तहत सुपरवाइजर के पदों पर 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से भरा जाता है। जबकि 40 प्रतिशत पद आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शेष 10 प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति से भरे जाते हैं। केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर राज्य के समस्त 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में उच्चीकृत किया जाना है।
ऐसे में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सुपरवाइजर पद पर होने वाले पदोन्नति के 10 प्रतिशत कोटे को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदोन्नति कोटे में शामिल कर दिया गया है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पदोन्नति कोटा 40 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में करीब 19 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम- दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का शुभारंभ, महाभिषेक के बाद जयकारों के साथ निकली डोली यात्रा
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  देहरादून- SIR, अगर आपके वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो हल्के में न लें..


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love