यूकेएसएसएससी: 16 नवंबर को होगी सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा, पेपर लीक रोकने के लिए तैयार किया फुलप्रूफ प्लान

 

पेपर लीक प्रकरण के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने जिस सहकारी निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया था, वह अब 16 नवंबर को होगी। इस बार आयोग ने पेपर लीक रोकने के लिए फुलप्रूफ मास्टर प्लान तैयार किया है।

आयोग के सचिव डॉ.शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि 45 पदों के लिए यह परीक्षा पांच अक्तूबर को कराई जानी थी लेकिन कुछ कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि अब 16 नवंबर को परीक्षा कराई जाएगी, जल्द ही इसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए केंद्रों का दोबारा निर्धारण किया जाएगा।
केवल सरकारी शिक्षण संस्थानों को ही प्राथमिकता पर परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय से लेकर सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थान तक शामिल हैं। खास बात यह है कि इन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम करेगी। परीक्षा केंद्रों पर ही पूरी चेकिंग से लेकर बायोमीट्रिक हाजिरी तक की प्रक्रिया होगी।
समूह-ग की भर्तियों का नया कैलेंडर जल्द
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर भी जल्द जारी करेगा। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि भर्तियों में कोई विलंब नहीं होगा। पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।

पुस्तकालय भर्ती की चयन सूची भेजी
यूकेएसएसएससी ने उप पुस्तकालयाध्यक्ष, पुस्तकालय, सूचना सहायक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष व सूचीकार के पदों पर भर्ती परीक्षा की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। सोमवार को विभाग को चयन सूची भेज दी गई है। अब विभाग के स्तर से चुने गए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

हमने आगामी परीक्षाओं के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं। पूर्व में जो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, वह नहीं होंगे। इसकी जगह हम प्राथमिकता पर सरकारी संस्थानों को चुनेंगे। परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी की जाएगी।
– जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, यूकेएसएसएससी
और पढ़े  हल्द्वानी: नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती, फिर छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…