इंसानियत हुई शर्मसार: कूड़े के ढेर से पन्नी में बंधा मिला नवजात का शव, कुत्ते ने हथेली नोची तब चला पता

 

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रेल लाइन के किनारे कूड़े के ढेर में एक नवजात को प्लास्टिक की पन्नी में डालकर फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने नवजात को देखा और तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आसपास लगे कैमरे खंगालते हुए जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार की शाम की है। ब्रह्मपुरी में जिला अस्पताल के पीछे पोस्ट ऑफिस के पास रेलवे लाइन के किनारे एक प्लास्टिक की पन्नी में नवजात शिशु का शव मिला। पार्षद सोहित सेठी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि नवजात को जन्म के कुछ ही घंटे बाद फेंका गया है।

आशंका है कि किसी ने अपनी लाज छिपाने या किसी अन्य कारणवश बच्चे को फेंक दिया। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि नवजात बालक दो दिन का प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शिशु को किसने फेंका इसका पता जल्द ही लगा लिया जाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

कुत्ते ने हथेली नोची तो चला पता
पुलिस के अनुसार करीब दो दिन के नवजात के शव को पन्नी में बांधकर कूड़े के ढेर में फेंका गया था। कुत्ते ने जब पन्नी से शव को बाहर निकालकर उसकी हथेली को नोच दिया तब लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।

और पढ़े  जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

मानवता को शर्मसार करने वाली है घटना : सोहित
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर रोष जताया है और प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और मानवता को शर्मसार करने वाली है। समाज में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता और सख्त कानून की आवश्यकता है।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…