हल्द्वानी- ग्राम पंचायतों का अब तक नहीं हुआ गठन,प्रमाणपत्र बनाने में आ रही दिक्कत

 

 पंचायत चुनाव संपन्न हुए ढाई माह से अधिक समय हो गया है लेकिन संपूर्ण ग्राम पंचायत का अभी तक गठन नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक न होने से वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, किसान पेंशन, चरित्र प्रमाण पत्र इत्यादि आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से खुली बैठक का रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन गोपाल सिंह अधिकारी ने सीएम को दिए ज्ञापन में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम अति शीघ्र जारी कर ग्राम पंचायत की सरकार का गठन करवाने की मांग की है। जिले के सभी प्रधानों ने मनरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग का विरोध करने की भी घोषणा की।

और पढ़े  हल्द्वानी: हकीम के पास इलाज कराने गई महिला की मौत, मालिश के दौरान पहलवान ने मोड़ी गर्दन, हुई मौत
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…