अयोध्या:- मंदिर प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि विशेष श्रृंगार एवं झांकी की तैयारियों के कारण शाम 5 बजे के बाद गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

रामनगरी अयोध्या के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री नागेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार 08 जून को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य एवं दिव्य झांकी का आयोजन किया गया है। इस विशेष अवसर पर भगवान का आकर्षक श्रृंगार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे, जिनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
मंदिर प्रशासन द्वारा बताया गया है की झांकी एवं विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों को देखते हुए सायंकाल 5:00 बजे से गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान भगवान के विशेष श्रृंगार और झांकी की तैयारियां संपन्न कराई जाएंगी। हालांकि श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहकर झांकी के दिव्य दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे शाम 5 बजे से पूर्व अपने नियमित दर्शन-पूजन कर लें तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
धार्मिक मान्यता और आस्था का प्रमुख केंद्र नागेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित होने वाली यह झांकी भक्तों के लिए आध्यात्मिक आनंद और भक्ति का अद्भुत अवसर होगी। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देगी।

और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…