Bareilly: बरेली बवाल- कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में हुई जुमे की नमाज, मस्जिदों से अमन की अपील

Spread the love

 

 

रेली में जुमे की नमाज को देखते हुए इंटरनेट सेवा शनिवार तक बंद कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट भी जारी किया गया है। ड्रोन से छतों को खंगाला जा रहा है। शहर में पुलिस-पीएसी और आरआरएफ के 8500 जवान तैनात किए गए हैं। शहर को चार सुपर जोन और चार स्पेशल जोन में बांटा गया है।

 

शांतिपूर्ण माहौल में हुई जुमे की नमाज

बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। हालांकि, शहर में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। दोपहर करीब तीन बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में करीब 90 फीसदी मस्जिदों में जुमे की नमाज संपन्न हो गई है। शहर के कुतुबखाना, आजमनगर, बिहारीपुर और पुराना शहर में सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न हुई। नमाज के तय वक्त पर लोग मस्जिदों में आते रहे और नमाज पढ़कर घर वापस हो गए। मस्जिदों से अमन और शांति बनाए रखने की अपील की गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एसपी सिटी ऑफिस में कैंप कर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बाजारों में आम दिनों की तरह चहल-पहल है।

जामा मस्जिद में सकुशल नमाज संपन्न

जामा मस्जिद में सकुशल नमाज संपन्न हुई। मीडिया पर अंदर जाने के लिए प्रतिबंध लगाया गया। दो बार हुई कि लोग अपील नमाज पढ़कर अपने अपने घरों को जाएं।

जखीरा, बिहारीपुर और झुमका तिराहे के निकट संपत्तियां चिह्नित

बवाल में शामिल आरोपियों और उनके मददगार लोगों की सौ से अधिक संपत्तियां चिह्नित की जा चुकी हैं। इसमें मौलाना के करीबी और इस मामले में गिरफ्तार आईएमसी के प्रवक्ता रहे डॉ. नफीस और जिलाध्यक्ष रहे नदीम खान की संपत्तियां भी हैं। डॉ. नफीस का जखीरा में मकान है और नदीम खान का बिहारीपुर में है। झुमका तिराहे के निकट में नदीम की एक कॉलोनी बताई गई है। इन संपत्तियों के रिकॉर्ड खंगाले गए हैं। अगर निर्माण मानचित्र की शर्तों के विपरीत मिला तो कार्रवाई की जाएगी। बीडीए इस मामले में रिकॉर्ड खंगालने के साथ विधिक पक्ष का भी आकलन कर रहा है।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: उझानी में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक और उसकी तहेरी बहन की मौत

फाइक एन्क्लेव में बने मकान को बीडीए ने बताया अवैध

मौलाना तौकीर रजा खां बवाल के दिन बीते शुक्रवार को फरहत के घर पर था। पुलिस-प्रशासन ने फरहत के घर से ही मौलाना को गिरफ्तार किया था। अगले दिन फरहत और उसका बेटा भी गिरफ्तार किया गया। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने कहा है कि जो बवाल के आरोपी हैं उन पर पुलिस और प्रशासन के स्तर से कार्रवाई हो रही है। कानून व्यवस्था भंग करने में जिनके नाम सामने आए हैं, उनकी संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। जांच-पड़ताल के साथ कार्रवाई की जा रही है।

मौलाना को पनाह देने वाले फरहत का मकान आज होगा सील

बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां को पनाह देने वाले उसके करीबी फरहत खां के फाइक एन्क्लेव स्थित मकान को बीडीए आज सील करेगा। बीडीए ने बारादरी थाना पुलिस के जरिये बुधवार को फरहत के घर नोटिस तामील कराया था। नोटिस में मकान के निर्माण को अवैध ठहराते 3 अक्तूबर से पहले उसे खाली कराने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने फरहत के परिजनों से मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक खाली नहीं हुआ।

जुमे की नमाज पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, जामा मस्जिद के आसपास मुस्तैद रही पुलिस

संभल में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। मस्जिद के तीनों ओर बैरिकेडिंग कर पुलिस, पीएसी के जवान तैनात किए गए। जिले के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी फोर्स लगाई गई। बरेली बवाल और आई लव मोहम्मद प्रकरण के बाद से पुलिस की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में इस बार भी चौकसी दिखाई दी।  एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि एहतियातन सख्ती बरती जा रही है, जबकि शहर का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

और पढ़े  गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर अयोध्या में निकाली गई भव्य कलश वंदन यात्रा, मोहबरा बाजार में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में अयोध्या में भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। बीजेपी नेताओं, श्रद्धालुओं एवं समाज के विभिन्न…


    Spread the love

    अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की…


    Spread the love