अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

 

 

 

अयोध्या में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज को श्रीनारायण राम संस्कृत महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। यह भवन करीब 1.35 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और इससे ब्रह्मचारियों को सुविधाएं मिलेंगी।

उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली में आयोजित गुरु पर्व महोत्सव के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को श्रीनारायण राम संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। करीब एक करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन से आवासीय संस्कृत महाविद्यालय में अध्ययनरत ब्रह्मचारियों को सुविधाएं मिलेंगी।
श्रीनारायण राम की स्मृति में संचालित इस महाविद्यालय के लिए उदासीन अखाड़े की ओर से पहली बार 46 बिस्वा भूमि अंतरित की गई थी। इसी भूमि पर नए भवन का निर्माण कराया गया है। महाविद्यालय आवासीय व्यवस्था के तहत संचालित है। यहां करीब 100 पंजीकृत ब्रह्मचारी अध्ययनरत हैं, जबकि आयोग से चयनित करीब आधा दर्जन शिक्षक शिक्षण कार्य कर रहे हैं।आश्रम की ओर से ब्रह्मचारियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ आवास समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके पहले रक्षा मंत्री ने राम मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। रक्षा मंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में कड़ी चौकसी रखी गई।

और पढ़े  सर्दियों से पहले बढ़ा प्रदूषण: चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली, कहां का एक्यूआई 378?
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…