बिग ब्रेकिंग: अयोध्या- कुलश्रेष्ठ के दरबार में पहुंचे चौदह कोसी सूर्यवंश क्षत्रिय समाज के वंशज।

Spread the love

 

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर संकल्प लेने के साल भर बाद रविवार को कुलश्रेष्ठ के दरबार में पहुंचे चौदह कोसी सूर्यवंश क्षत्रिय समाज के वंशज।समाज के 85 वर्षीय मुखिया गुरु प्रसाद सिंह के साथ सभी वंशजों का रामनगरी की सरहद में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने किया भव्य और ऐतिहासिक स्वागत।अपने स्वागत से अभिभूत सूर्यवंश के सभी वंशजों ने श्री रामलला के दरबार में पहुंच कर टेका माथा और अर्पित की उनके प्रति अपनी भावांजलि।दर्शन पूजन के बाद मुखिया दादा गुरु प्रसाद सिंह का बयान,प्रभु श्रीराम है हमारे सूर्यवंश कुल के श्रेष्ठ और उनसे है हमारा आध्यात्मिक लगाव है।प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर सभी सनातन धर्मियो के दर्शन कर लेने के बाद दरबार में माथा टेकने का लिया गया था निर्णय।आज आ गई है वह शुभ घड़ी जब हम सूर्यवंशियों को प्राप्त हो रहा है हमारे कुलश्रेष्ठ आराध्य श्री रामलला के दर्शन का सौभाग्य।श्रीरामलला दर्शन यात्रा के संयोजक ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह बोले आज भगवान श्री रामलला के नव्य,भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान प्रभु श्री राम को निहार कर हम सभी सूर्यवंश क्षत्रिय हुए हैं अभिभूत।वैदिक समयानुसार समाज के मुखिया दादा गुरु प्रसाद सिंह की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में क्षत्रियों ने श्री रामलला के समक्ष सिर नवा कर श्रद्धा के साथ उनका दर्शन कर उतरी है आरती।आज श्री रामलला मंदिर की भव्यता की झलक के साक्षी बन कर वे अपने आप को महसूस कर रहे हैं गौरवान्वित।गन्ना समिति चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह सूर्यवंशी ने कहा,प्रत्येक रामभक्त के लिए श्रीराम उनके हृदय में वास कर सुख,सौभाग्य और सांत्वना देने वाले हैं।श्रीराम के नाम में छिपा है जीवन का शाश्वत सच।

और पढ़े  अयोध्या- आनंद सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई तीन दिवसीय श्रीराम कथा, मुकेश आनंद जी महाराज ने की अयोध्या कांड की अमृत वर्षा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या-  जनचौपाल में समस्याओं पर मंथन, समाधान की दिशा में कदम

    Spread the love

    Spread the love   पूराबाजार ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित दो दिवसीय जनकल्याण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में…


    Spread the love

    3 घंटे तांडव: तोड़फोड़ और पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल, युवक की मौत पर फूटा गुस्सा

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के फतेहाबाद में फिरोजाबाद मार्ग पर पूठपुरा गांव के पास सोमवार को थार कार की टक्कर से बाइक सवार मनीष (22) की मौत होने पर जमकर बवाल…


    Spread the love