अयोध्या- क्यों बनी सुहागरात की पहली और आखिरी रात,7 जन्म के लिए निभाई रस्में, सुहागरात पर मिली लाश, दूल्हा पंखे तो दुल्हन पड़ी थी बेड पर

 

अयोध्या जिले के सहादतगंज स्थित मुरावन टोला में एक नवविवाहित जोड़े की सुहागरात के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। 24 वर्षीय दूल्हा प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला, जबकि 22 वर्षीय दुल्हन शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा था।

शादी के 24 घंटे बाद ही हो गई दोनों मौत
घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर 24 घंटे पहले जिन दो लोगों ने सात जन्म साथ रहने के लिए रस्में निभाई उनके बीच ऐसा क्या हो गया कि सुहागरात की रात को ही दोनों ने दुनिया छोड़ दी।

 

आज होना था रिसेप्शन, जली दोनों की चिता
प्रदीप और शिवानी की सात मार्च को शादी हुई। आठ मार्च को  बरात सोहावल के ड्योढ़ी से वापस लौटी थी। रविवार को घर में रिसेप्शन का आयोजन होना था लेकिन सुबह जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई।
Husband and wife dead body found on the morning of Suhaagraat in ayodhya

खिड़की तोड़कर देखा गया अंदर का खौफनाक मंजर
दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की तोड़ी गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई घटना से स्तब्ध है। किसी को इस बात की भनक नहीं लगी है कि आखिरी दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि दुनिया छोड़ने की नोबत आ गई।
Husband and wife dead body found on the morning of Suhaagraat in ayodhya

मौके पर पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसादे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और घटना पर शोक जताया। परिवारवालों से इस बारे में जानकारी ली।

और पढ़े  शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…