दिल्ली: 13 साल के बच्चे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, हत्यारे भी है नाबालिग

म और हमारा समाज आखिर किस ओर जा रहे हैं। 15 व 16 वर्ष के दो किशोरों में इतना गुस्सा की उन्होंने 13 वर्ष के मासूम की पहले तो गला दबा दिया। जब वह बेहोश जैसा हो गया तो पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया। बात सिर्फ इतनी थी कि खेल के दौरान मासूम का कंधा आरोपियों से टकरा गया था और इस पर कहासुनी हो गई थी। मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र के भाटी माइंस की ये वारदात डरा देने वाली है कि युवा ही नहीं मासूम भी हर बात की पराकाष्ठा पार कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों को पकड़ लिया है।

मंगलवार को बरामद हुआ था किशोर का शव
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दक्षिणी दिल्ली के भाटी माइंस इलाके में जंगल से एक 13 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार रात को बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में उसके गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार भाटी माइंस की संजय कॉलोनी निवासी कक्षा नौ का छात्र मंगलवार शाम दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक टीम ने दक्षिणी दिल्ली के पास स्थित जंगल क्षेत्र से शव बरामद किया।

कुत्ते को दफनाने गया था जंगल
परिजनों का आरोप है कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह कुछ लोगों के साथ एक कुत्ते को दफनाने के लिए जंगल चला गया था। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। घटना की पूरी कड़ी और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों से पूछताछ करने के बाद उन्हें पकड़ लिया है। दोनों ही आरोपी भी संजय कॉलोनी के रहने वाले हैं। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के बाहर बुधवार विरोध प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दी। पुलिस ने बाद में प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और स्थिति को काबू किया।

और पढ़े  जापान में 31 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं ब्याज दरें: बीओजे ने 0.25% बढ़ाया पॉलिसी रेट, जानें इसके क्या मायने

न्याय की मांग
मृतक की बुआ ने मीडिया से कहा कि वह मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जंगल गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। हमने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने खोज अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस से ही उन्हें उसके मौत की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमें न्याय चाहिए।

  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…