राजा भैया: नेता राजा भैया की बढ़ीं मुश्किलें..पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर, जानें मामला

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। राजा भैया पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और पत्नी की शिकायत पर राजा भैया के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज हुई है।

जानकारी के मुताबिक, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने पति के खिलाफ दिल्ली पुलिस में गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पति पर शारीरिक और मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया है। भानवी का आरोप है कि राजा भैया ने उन्हें वर्षों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।

भानवी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनकी जान को खतरा है। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी। 

राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का तलाक का केस अभी कोर्ट में चल रहा है। राजाभैया और उनकी पत्नी के बीच कलह की बात कई वर्षों से चल रही थी लेकिन यह मामला सार्वजनिक तब हो गया जब भानवी सिंह ने राजाभैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय राजाभैया की उम्र करीब 25 साल जबकि भानवी 20 वर्ष की थी। दोनों को चार बच्चे हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते के बीच खटास आनी शुरू हो गई थी और राजाभैया से अलग होकर भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं। राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी के बीच रिश्तो में दरार पड़ गई। कई रिश्तेदारों ने रिश्ते को जोड़ने के लिए मध्यस्थता की भी कोशिश की, लेकिन राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच बात नहीं बन पाई।

प्रतापगढ़ के कुंडा बेती निवासी रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया का उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा दबदबा है। राजा भैया 1993 से लगातार 7वीं बार कुंडा विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए हैं। राजा भैया बेती और भदरी राजमहल के राजकुमार भी हैं। राजा भैया यूपी सरकार में जेल और खाद्य मंत्री भी रहे हैं।

Spread the love
और पढ़े  राखी हत्याकांड: चाकू से गला रेता, फिर बोरे में डालकर फेंका शव, आशिक विक्रांत से तीसरी शादी करने वाली थी युवती
  • Related Posts

    UP- रफ्तार का कहर: कार ने बाइक सवारों को रौंदा, पुजारी समेत दो की मौत, पौधे लगाने मंदिर जा रहे थे राकेश

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य…


    Spread the love

    खौफनाक वारदात: गर्लफ्रेंड के साथ मिल बेटे ने ले ली पिता की जान, अजीजुद्दीन के इस फैसले से खफा था बिलाल

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के लोनी स्थित टोली मोहल्ला कॉलोनी में बुजुर्ग अजीजुद्दीन की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे और उसकी महिला…


    Spread the love