तुषार कपूर: अभिनेता को आया धमकी भरा कॉल, बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगे 5 करोड़, पुलिस जांच में जुटी

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर नाम के शख्स ने उन्हें कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस जांच में जुट गई है।

अभिनेता से मांगी गई रंगदारी
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक मुंबई पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर नाम के किसी व्यक्ति ने कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। एक्टर ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसने जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी।

क्राइम ब्रांच की जांच में क्या पता चला?
क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। अपने डेटाबेस में मौजूद हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से आवाज की तुलना की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सैंपल मैच नहीं हुए, जिससे शक हुआ कि कॉल फर्जी थी। किसी ने डर पैदा करने के लिए गैंग के नाम का इस्तेमाल किया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी।

और पढ़े  आईसीआईसीआई बैंक: पूर्व सीईओ चंदा कोचर को बॉम्बे HC से राहत, ऋण धोखाधड़ी मामले में मुकदमे की मंजूरी रद्द
  • Related Posts

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट से पहले कीवी टीम को लगा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ बाहर, रिप्लेसमेंट का एलान

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर चोट के कारण दूसरे…