दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में सीएम योगी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थियों के आधार-प्रमाणित बैंक खातों में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे। इस योजना से उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

लोक भवन में होगा मुख्य आयोजन
मंगलवार को लोक भवन सभागार में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थियों को चेक प्रदान कर सब्सिडी का हस्तांतरण करेंगे और इसके साथ ही प्रदेशवासियों को दीपावली का संदेश व संबोधन भी देंगे।
मंत्रियों की रहेगी मौजूदगी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, तथा राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा समेत शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
और पढ़े  प्रदेश में आज से दिखने लगेगा चक्रवात का असर, इन जिलों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी, यहां पर अलर्ट
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…