हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

कादीपुर (सुल्तानपुर)

 

फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई। रिश्तेदार की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली मासूम के पेट में जा लगी। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी कादीपुर ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फुटेहरी बनकेगांव निवासी घनश्याम पटेल के पुत्र मुकेश पटेल की रविवार शाम बरात जानी थी। बरात कादीपुर के सूरापुर स्थित मैरिज लॉन से रवाना होनी थी। इससे पहले शाम करीब 6:30 बजे गांव में रिश्तेदार और अन्य लोग जुटे थे। इसी दौरान एक रिश्तेदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच चली गोली दूल्हे के चचेरे भाई गिरिवर के पुत्र अर्श के पेट में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि अयोध्या से आए दूल्हे के एक रिश्तेदार अपनी लाइसेंसी बंदूक लोड कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गम में बदलीं शादी की खुशियां

गिरिवर गोपाल पटेल के तीन बच्चे हैं। अर्श के अलावा परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। गिरिवर बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी अमृता ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। मासूम की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

और पढ़े  आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…