उत्तराखंड- मौसम ने बदली करवट: बारिश के चलते कड़ाके की ठंड, बर्फबारी का ये खूबसूरत नजारा..तस्वीरों में देखें जन्नत सा दिखता हमारा उत्तराखंड

 

झमाझम बारिश, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का खूबसूरत नजारा। बदले मौसम के मिजाज के चलते आज उत्तराखंड की पहाड़ियां जन्नत सी खूबसूरत नजर आ रही है। प्रदेश में आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश है। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में खूब बर्फबारी हो रही है।

 

उत्तरकाशी हर्षिल घाटीऔर जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी जारी। वहीं गंगोत्री यमुनोत्री में भी बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में छाए घने बादल। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में बर्फबारी का भव्य दृश्य मन मोहित करने वाला है।

यमुनोत्री धाम सहित मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में भी बर्फबारी जारी है। सुबह 4 बजे से यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी तो निचले इलाकों बड़कोट तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है। मां यमुना के शीतकालीन पुजारी शेखर उनियाल ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब होने की संभावना जताई गई थी।
Uttarakhand weather rain snowfall in gangotri Yamunotri Mukhba increased cold Kedarnath Badrinath watch Photos

 

हालांकि मौसम विभाग ने 21 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की बात कही है।
Uttarakhand weather rain snowfall in gangotri Yamunotri Mukhba increased cold Kedarnath Badrinath watch Photos

 

बीते दो दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। धाम में मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
Uttarakhand weather rain snowfall in gangotri Yamunotri Mukhba increased cold Kedarnath Badrinath watch Photos

 

और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा चार मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा तैयारियों को लेकर अभी तक प्रशासनिक टीम धाम नहीं पहुंची है।

 

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…