उत्तराखंड विधानसभा सत्र: सदन में सीएम धामी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

 

 

सदन में मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर भट्टे वाले को भी श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि वह जो प्रेरणा समाज को देकर गए निश्चित रूप से लोग उससे आगे बढ़ेंगे। जितने वो साधारण थे उतना ही उनका असाधारण व्यक्तित्व भी था। उनका योगदान बहुत बड़ा है। उनका निधन सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

 

सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे सीएम

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सीएम धामी भी विधानसभा सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंच गए है। सदन में राशन कार्ड को लेकर सत्तापक्ष के विधायकों ने भी सवाल किए। नए राशन कार्ड बनने पुराने की समीक्षा पर सवाल किए गए। मंत्री ने कहा, राशन कार्डों की समीक्षा को लेकर अभियान चलाए जाते हैं। रिक्ति के सापेक्ष ही नए राशन कार्ड बन सकते हैं।

 

 

सदन में हंगामा

विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। इस बीच मदन बिष्ट और संसदीय कार्य मंत्री के बीच हुई बहस के मामले में सदन में हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष ने आचरण समिति को मामला सौंपा।

और पढ़े  रुड़की: फिल्म निर्देशक हाजी शकील को 40 करोड़ की फिरौती के लिए धमकी, लॉरेंस विश्नोई का नाम आया सामने
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…