उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट

उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा होने के बाद शनिवार को मतदाता सूची जारी होगी। जिन मतदाताओं के वोट कट गए होंगे, उन्हें दोबारा फॉर्म-6 भरकर वोट बनवाने का मौका मिलेगा।

चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में आठ जून से एसआईआर की शुरुआत की थी। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भेजे गए थे, जो सात जुलाई तक भरकर वापस लिए गए। इसके बाद 14 जुलाई को आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की। 14 जुलाई से 13 अगस्त दावे और आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया।
10 जुलाई से 28 सितंबर तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई, निस्तारण किया गया। पहले अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होनी थी लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने पांच जिलों के मतदाताओं का यूपी के सीमावर्ती जिलों से सत्यापन के चलते तिथि बदलकर तीन अक्तूबर कर दी थी। छूटे हुए, नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरकर दोबारा मतदाता बनने का मौका दिया जाएगा।

जब एसआईआर शुरू हुआ, 79 लाख थे मतदाता

प्री एसआईआर शुरू हुआ तो प्रदेश में करीब 84 लाख मतदाता थे। जब एसआईआर शुरू हुआ तो उस वक्त प्रदेश में करीब 79 लाख मतदाता थे। जब 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची आई तो मतदाताओं की संख्या करीब 71 लाख रह गई थी। अब शनिवार को स्पष्ट होगा कि प्रदेश में कितने मतदाता बचे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: देहरादून पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, कल होगा शपथ ग्रहण
  • Related Posts

    उत्तराखंड: CM धामी की बड़ी घोषणा, पुलिस के 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा डबल

    पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कल्याण के लिए आठ घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के रिक्त 1600 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।…

    दलेर मेहंदी विवाद: मंच पर दिखाई दिलेरी, विरोध के बाद नरम पड़े मंत्री के तेवर, बोले-मुझे लगा था नशे में हैं

    कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर फटकार लगाने के मामले में बॉलीवुड के विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तेवर नरम पड़ गए हैं। अभिनेता…