दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह-रेखा गुप्ता: इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले कानून-व्यवस्था पर चर्चा, क्या होगा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी पुलिस मुख्यालय पहुंचीं।

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों में बदलाव को लेकर विपक्षी दल और छात्र संगठन निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने इस प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की है।

इसी बीच, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दलों ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने का एलान किया है। यह रैली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच बुलाई गई है। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी।

एक नवंबर की रैली पर कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि रैली का फैसला इंडिया ब्लॉक के दलों से बातचीत के बाद संयुक्त रूप से लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है।

उन्होंने कहा, एक नवंबर की रैली कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक की संयुक्त रैली है। इसका फैसला गठबंधन के दलों से बातचीत के बाद लिया गया है। तारीख को लेकर कोई खास बात नहीं है। हम लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए हमने कई तरह के कार्यक्रम और व्यवस्थाएं की हैं।

और पढ़े  दिल्ली: नरेला में 14.95 लाख से मिलेंगे डीडीए के फ्लैट, 25% छूट के साथ आज से 2516 घरों की बुकिंग

माथेर ने कहा कि इस रैली में देशभर के राजनीतिक दल शामिल होंगे। सभी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर के राजनीतिक दल एक साथ आएंगे।

उन्होंने कहा, यह देशभर के लोगों की बड़ी रैली होगी। इसमें अलग-अलग राजनीतिक दल शामिल होंगे। सभी एक साथ आकर मजबूती से मांग करेंगे कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। इस मुद्दे पर इंडिया ब्लॉक या विपक्षी दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है। माथेर ने कहा कि रैली के जरिये विपक्ष लोकतंत्र की रक्षा और चुनाव प्रणाली में निष्पक्षता बहाल करने का साझा संदेश देगा।

केसी वेणुगोपाल ने रैली को लेकर क्या कहा?
कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह रैली ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच विपक्ष की एकजुटता का मजबूत संदेश देगी।उन्होंने कहा, ज्ञानेश और उनकी टीम ने मोदी-शाह के इशारे पर कथित तौर पर जो ‘वोट चोरी’ की है, उसके खिलाफ हमारे कार्यक्रम ऐतिहासिक होंगे। देशभर से बड़ी संख्या में लोग इनमें शामिल होंगे। इससे भारत के हर कोने तक यह मजबूत संदेश जाएगा कि हम अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हैं और इन ‘वोट चोरों’ को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वेणुगोपाल ने पांच अक्तूबर को ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक नवंबर को रैली करने की घोषणा की थी। यह घोषणा एसआईआर के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच की गई थी।
  • Related Posts

    दिल्ली: मेट्रो में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले पोस्टर मिले, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    दिल्ली मेट्रो में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले दो पोस्टर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली…

    खुशखबरी: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की आ गई तारीख, जानें किस दिन आपके खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये

    देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त यानी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। खेती-किसानी से जुड़े खर्चों के बीच किसानों के लिए यह…