बागेश्वर: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में खलबली

बागेश्वर जिले के प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी दस्तावेज के सहारे लंबे समय से नौकरी हथियाए 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई है। साथ ही विभागीय जांच प्रणाली और अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर नियुक्ति के समय दस्तावेज का सत्यापन सही से क्यों नहीं किया गया।

मामला राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों से जुड़ा है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से कराए गए दस्तावेज के सत्यापन में दस शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी और कूट रचित पाए गए, जिसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से इनकी सेवा समाप्त कर दी है।

लंबे समय तक फर्जी शिक्षकों के पढ़ाए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के पठन-पाठन को भारी नुकसान पहुंचा है। अभिभावकों का कहना है कि सिर्फ सेवा समाप्त कर देना काफी नहीं है, बल्कि इनसे वेतन की वसूली के साथ कठोर कानूनी कार्रवाई और तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

 

सेवा समाप्त किए गए शिक्षकों और उनके विद्यालय

– कमला देवी – राप्रावि ससोला (कांडा)

– चंद्र प्रकाश आर्य – राप्रावि रीमा क्वीटी (कपकोट)

– रजनी- राप्रावि उछात (बागेश्वर)

– लक्ष्मी आर्य – राप्रावि स्यालढूंगा (कपकोट)

– रोहित कुमार- राप्रावि चनौस चनूसी (कपकोट)

– नेहा -राप्रावि नरगोली (कांडा)

संजय कुमार- राप्रावि ठेली (कपकोट)

– अरविंद कुमार – राप्रावि जलमानी (कपकोट)

– पंकज कुमार – राप्रावि सुदिंल (बागेश्वर)

– प्रियंका – राप्रावि उडियारी जगथाना (कपकोट)

और पढ़े  हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

विभागीय सत्यापन प्रक्रिया के दौरान 10 शिक्षकों के दस्तावेज रामनगर बोर्ड की जांच में फर्जी और कूट रचित पाए गए थे। बोर्ड रिपोर्ट के आधार पर इन सभी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। कठोर वैधानिक और कानूनी कार्रवाई के लिए तीनों ब्लॉकों के उपशिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। – आशाराम, प्रभारी डीईओ बेसिक, बागेश्वर

  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार

    प्रेमनगर के मांडूवाला में डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की…