आम आदमी पार्टी: भाजपा से 3 बार विधायक रहे ब्रह्म सिंह तंवर आप में हुए शामिल, केजरीवाल बोले- दिल्ली में एक बड़ा चेहरा हैं ब्रह्म सिंह

Spread the love

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए।

 

ब्रह्म सिंह तंवर के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया और तंवर के आप में शामिल होने पर स्वागत किया है।

 

तीन बार के भाजपा विधायक रहे ब्रह्म सिंह तंवर के आप पार्टी में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के लिए ख़ुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह तंवर जी दिल्ली की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। ये बीजेपी से 3 बार विधायक रह चुके हैं। आज ये दिल्ली और पंजाब की आप सरकारों के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

आगे कहा कि आज बीजेपी के बड़े नेता और तीन बार के विधायक और तीन बार पार्षद रहे ब्रह्म सिंह तंवर जी अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। सिंह तंवर जी के साथ दिल्ली देहात और दक्षिणी दिल्ली के कई और समाजिक लोग भी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।


Spread the love
और पढ़े  केंद्रीय कैबिनेट में सात संकल्प समेत कई बड़े फैसले, वैष्णव ने बताया- अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, अन्य फैसले क्या?
  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका डील पर PM मोदी का पहला बयान, कहा- दोनों देशों के बीच टिकाऊ समझौते की उम्मीद

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते के एलान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसका स्वागत किया और कहा कि उम्मीद है कि इससे दुनिया में स्थिरता आएगी।…


    Spread the love

    Weather- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत

    Spread the love

    Spread the loveसोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई…


    Spread the love