अगर आप दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और पढ़ाई के साथ नौकरी या इंटर्नशिप की तलाश में हैं, तो यह अवसर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। डीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) 7 और 8 अक्तूबर 2026 को दो दिवसीय इंटर-कॉलेज जॉब एवं इंटर्नशिप मेला आयोजित करने जा रहा है। छह हजार से अधिक पंजीकृत छात्र इसमें भाग लेंगे।
मेले में कौन से दस्तावेज लेकर जाना जरूरी है?
जॉब मेले में शामिल होने वाले छात्रों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। इनमें मुख्य रूप से ये चीजें शामिल हैं:
- बायोडाटा की कई प्रतियां
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कॉलेज का पहचान पत्र
- जरूरी शैक्षणिक प्रमाणपत्र
छात्रों को सलाह है कि मेले में जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने आवेदन या साक्षात्कार के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
इस प्लेसमेंट मेले में एक ही जगह पर कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने का अवसर मिलेगा। छात्र सीधे कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों से बातचीत कर सकते हैं और उपलब्ध पदों के लिए साक्षात्कार दे सकते हैं। ऐसे में अंतिम वर्ष के छात्रों और हाल ही में स्नातक हुए युवाओं के लिए यह रोजगार के अवसर तलाशने का एक मंच बन सकता है।
अगर आप भी इस मेले में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो पंजीकरण पूरा करने के साथ अपना बायोडाटा और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और 7 या 8 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे नॉर्थ कैंपस के कॉन्फ्रेंस सेंटर पहुंचें।






