डबल मर्डर: चाचा ने मारी नाबालिग भतीजे को दनादन गोली,आपसी रंजिश का मामला

 

दिल्ली के शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में बृहस्पतिवार शाम चाचा और नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त बिहारी कॉलोनी निवासी आकाश (40) और ऋषभ (16) के रूप में हुई है। गोलीबारी में आकाश का बेटा कृष घायल हुआ है।

शाहदरा डबल मर्डर केस की शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे आकाश अपने बेटे और भतीजे के साथ पूजा करने के बाद घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और गोलीबारी कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

 

सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि स्कूटी पर आए दो बदमाशों में से एक ने पहले आकाश के पैर छुए। जब वो घर के अंदर जाने लगे तो दूसरे बदमाश उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी कर बदमाश फरार होने लगे। इस बीच मौके पर खड़े आकाश के भतीजे ऋषभ ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने उसपर भी फायरिंग कर दी।

इसी बीच, आकाश का बेटा कृष भी आ गया। बदमाशों ने उसपर भी फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पांच राउंड गोली चलाई। घायलों को पड़ोसी और परिवार वाले तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने आकाश और ऋषभ को मृत घोषित कर दिया है। जबकि कृष का इलाज चल रहा है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। परिवार वालों ने लक्ष्य नाम के युवक पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर हमलावरों की पहचान कर रही है।

और पढ़े  कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर BJP का राहुल गांधी पर तीखा हमला,कहा- परिवार ने अब तक एक शब्द नहीं बोला

 

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि “रात करीब 8.30 बजे हमें पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि बिहारी कॉलोनी में फायरिंग हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आकाश (40) उनके भतीजे ऋषभ (16) और उनके बेटे कृष (10) को गोली लगी है। आकाश और ऋषभ की मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि 5 राउंड गोलियां चलाई गईं।

 

तक आकाश के भाई और ऋषभ के पिता योगेश ने बताया कि “घटना कल शाम 7.30-8.00 बजे के आसपास हुई। दो लोग आए थे, मेरे भाई और बेटे की हत्या दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति ने की। कुछ समय पहले मेरे भाई का किसी से पैसों को लेकर विवाद हुआ था।
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…