दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-3 लागू कर करने के बावजूद हवा की गुणवत्ता गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बजे आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के एक्यूआई 367 दर्ज किया गया।
दिल्ली के कई इलाकों में 400 पार एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों को मुताबिक, अलीपुर में 402, आनंद विहार में 274, अशोक विहार 318, आया नगर 382, बदरपुर 315, बवाना 410, चांदनी चौक 394, डीटीयू 409, द्वारका सेक्टर-8 में 410, आईआईआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 339, आईटीओ 402, जहांगीरपुरी 421, लोधी रोड 251, मुंडका 421, ओखला फेज-2 में 400, पटपड़गंज में 401, पंजाबी बाग 433, रोहिणी 418, विवेक विहार 425, नरेली 409, नॉर्थ कैंपस 409 एक्यूआई दर्ज किया गया।
नोएडा के सेक्टर 62 का बुरा हाल
सीपीसीबी के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 257, सेक्टर 116 में 285, सेक्टर 125 में 279, सेक्टर 150 में 232, सेक्टर-1 में 248, सेक्टर 39 में 267, सेक्टर 62 में 414 एक्यूआई दर्ज किया गया।







