छठ पर्व- छठ पर्व पर दिल्ली में रहेगा 1 दिन का अवकाश, एलजी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की हरी झंडी

 

राजधानी दिल्ली में छठ पर्व को लेकर सात नवंबर को अवकाश रहेगा। दिल्ली सरकार की तरफ से जल्द ही अवकाश को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। सीएम अतिशी ने कहा कि छठ पर्व पर भव्य आयोजन किए जाएंगे। एलजी के प्रस्ताव को सीएम आतिशी ने हरी झंडी दिखा दी है। इससे पहले एलजी वीके सक्सेना ने सीएम आतिशी को एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें छठ के दिन छुट्टी की मांग की गई थी।

 

इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर सात नवंबर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था, इस पर मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट कर जानाकरी दी कि मुझे यह बताते हुए खुशी है कि दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि सात नवंबर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, ताकि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें।

पत्र में उपराज्यपाल ने लिखा था, कुछ ही दिनों में हम छठ मना रहे होंगे। आस्था का यह महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें तीसरा दिन जब अस्ताचल सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाता है, सबसे महत्वपूर्ण है। इस साल सात नवंबर को पड़ने वाला यह दिन पहले से प्रतिबद्ध अवकाश के रूप में घोषित है। मेरा आग्रह है कि सरकार सात नवंबर को पूर्णकालिन अवकाश के रूप में घोषित करे और इससे संबंधित फाइल शीघ्रातिशीघ्र प्रेषित की जाए।

और पढ़े  NIOS एग्जाम 2026: 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, तुरंत ऐसे करें डाउनलोड
  • Related Posts

    दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू

    एअर इंडिया के पूर्व पायलट दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10 सितंबर को…

    ब्रिक्स के सफल सम्मेलन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ ही भारत वैश्विक कूटनीति के केंद्र में मजबूती से स्थापित हो गया है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की पश्चिम एशिया और कूटनीतिक मंचों पर मध्यस्थता…