उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर परिवार को हरियाणा का हिसार का माना है। परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। कार सवार परिवार सुबह हरिद्वार की ओर जा रहा था।
तितावी के पास कार डिवाइडर से टकरा गई, इसके बाद कार पलटी और आग लग गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि हिसार में रह रहे परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।





