नोएडा की हवा बेहद खराब: आधी रात को 1061 पहुंचा एक्यूआई, दिवाली के अगले दिन हवा में सांस लेना भी हुआ मुश्किल

दिवाली पर आतिशबाजी का असर अगले दिन शहर की हवा में साफ नजर आया। रातभर चले पटाखों के शोर और उनसे निकले धुएं ने नोएडा की आबोहवा को जहरीला बना दिया। हालात ऐसे रहे कि दिवाली की रात 12 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 1061 तक पहुंच गया। इससे लोगों के लिए खुले में सांस लेना तक मुश्किल हो गया।

सीपीसीबी के अनुसार, दिवाली के अगले दिन सोमवार सुबह भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली। सेक्टर-62 शहर का सबसे प्रदूषित इलाका रहा। यहां सुबह नौ बजे तक एक्यूआई 427 दर्ज किया गया।
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे नोएडा का औसत एक्यूआई 341 रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रही।

दिवाली पर शहर के सेक्टर-18, सेक्टर-27, सेक्टर-62, सेक्टर-75, सेक्टर-76 और सेक्टर-137 समेत विभिन्न इलाकों में देर रात तक आतिशबाजी होती रही। पटाखों से निकलने वाले धुएं और सूक्ष्म कणों के कारण हवा में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा। इसका असर सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों और खुले में काम करने वालों पर भी पड़ने की आशंका है।
प्रदूषण से बचने के लिए बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रदीप शैलत के अनुसार, प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह-शाम खुले में व्यायाम करने से बचें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।

और पढ़े  UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग
सेक्टर 36 में पटाखे की चिंगारी से पार्क में लगी आग
सेक्टर 36 में पटाखे की आग से उठी चिंगारी पार्क तक पहुंच गई। इस बीच चिंगारी आने से पेड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी तो पड़ोसी बाहर निकले और सुरक्षा टीम को जानकारी दी। इसके बाद सेक्टर 36 की विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन उपकरण के जरिए आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

सेक्टर-वार AQI सारिणी (सुबह 9 बजे तक)

सेक्टर AQI श्रेणी (CPCB) स्थिति
सेक्टर 116 282 खराब (Poor) अपेक्षाकृत बेहतर
सेक्टर 125 309 बेहद खराब (Very Poor) खराब
सेक्टर 1 331 बेहद खराब (Very Poor) खराब
सेक्टर 39 334 बेहद खराब (Very Poor) खराब
सेक्टर 150 340 बेहद खराब (Very Poor) खराब
सेक्टर 110 367 बेहद खराब (Very Poor) बहुत खराब
सेक्टर 62 427 गंभीर (Severe) सबसे खराब
  • Related Posts

    दिवाली पर पंजाब की हवा बनी ‘जहर’: लुधियाना में 500 एक्यूआई, पराली के साथ पटाखों का कॉम्बनेशन बना खतरनाक

    पंजाब में इस बार दीपावली पर खूब पटाखे चले। इस कारण दिवाली की रात पंजाब के अधिकतर शहरों की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। रात 8 बजे से…

    UP के चित्रकूट में बड़ा हादसा: हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

    उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे के पास ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला टूट…