प्रदूषण- दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़ते हालात,धुआं-धुआं हुई दिल्ली, 400 के पार पहुंचा AQI

न दिनों दिल्लीवासियों की सांसों पर प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है। राजधानी की हवा इस कदर खराब हो चली है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली के आनंद विहार के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार 405 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार इसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है। वहीं, सीपीसीबी के अनुसार, आज सुबह अक्षरधाम मंदिर का एक्यूआई 361 दर्ज किया गया। बवाना में 392, रोहिणी 380, आईटीओ 357, द्वाराका सेक्टर-8 335, मुंडका 356 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

 

वहीं, शनिवार को हवा की दिशा व गति बदलने से वायु प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई। हालांकि, लोगों ने खराब हवा में सांस ली। दिल्ली का एक्यूआई 255 दर्ज किया गया। यह शुक्रवार की तुलना में 15 सूचकांक कम है। आनंद विहार, रोहिणी, द्वारका, मुंडका और बवाना सहित 11 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार रहा। यह बेहद खराब श्रेणी में हवा है, जबकि डीटीयू, अशोक विहार, आईटीओ समेत 20 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को हवा पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चली। इस दौरान हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। रविवार को हवा पूर्व से उत्तर-पश्चिम से पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति छह से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी।

बता दें कि राजधानी में रविवार से अगले छह दिन तक लोगों को बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रह सकता है। ऐसे में लोगों को वायु प्रदूषण और परेशान करेगा।

और पढ़े  ब्रिक्स सम्मेलन- दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं ब्रिक्स देश: PM मोदी

सुबह व शाम गुलाबी ठंड का होने लगा अहसास
दिल्ली में दिन के समय लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। वहीं, सुबह व शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

  • Related Posts

    दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू

    एअर इंडिया के पूर्व पायलट दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10 सितंबर को…

    ब्रिक्स के सफल सम्मेलन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ ही भारत वैश्विक कूटनीति के केंद्र में मजबूती से स्थापित हो गया है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की पश्चिम एशिया और कूटनीतिक मंचों पर मध्यस्थता…