सावधान खतरे की घंटी: H3N2 Influenza वायरस- हल्द्वानी में एच-3 एन-2 वायरस के 2 मरीजों में हुई पुष्टि,स्वास्थ्य विभाग अलर्ट ।

Spread the love

सावधान खतरे की घंटी: H3N2 Influenza वायरस- हल्द्वानी में एच-3 एन-2 वायरस के 2 मरीजों में हुई पुष्टि,स्वास्थ्य विभाग अलर्ट ।

एच-3 एन-2 वायरस ने उत्तराखंड में भी दस्तक दे दी है। हल्द्वानी की लैब में 2 मरीजों में एच-3 एन-2 वायरस की पुष्टि हुई है। इसकी जांच मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में कराई गई थी। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि जितने सैंपल की जांच हुई है, उसकी तुलना में यह संख्या काफी कम है। लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।
वहीं, स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सीजनल इन्फ्लूएंजा (एच1एन1, एच3एन2 आदि) से बचाव के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सीएचसी ही नहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्तर तक पीपीई किट, एन-95 मास्क आदि उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक अस्पतालों के स्तर पर इन्फ्लूएंजा से संबंधित मामलों की सघन निगरानी की जाए।
इस पर प्रभावी रोकथाम के लिए रोगियों का वर्गीकरण करने, क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल, होम केयर, सैंपल एकत्र करने की प्रक्रिया अलग की जाएगी। सभी जिला, बेस, संयुक्त चिकित्सालयों में इलाज के लिए आइसोलेशन बेड, वार्ड, आईसीयू, वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है।

इन्फ्लूएंजा के मामले में रोगी की पहचान, त्वरित उपचार व मरीज की गंभीर हालत में रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। संदिग्ध मौत होने पर मरीज का डेथ ऑडिट होगा। जिसके लिए ऑडिट कमेटी गठित करनी होगी। यह रिपोर्ट तीन दिन के भीतर महानिदेशालय को उपलब्ध करानी होगी।

और पढ़े  देहरादून: वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद कानपुर रवाना हुए कुलदीप यादव और वंशिका

Spread the love
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *