Today Horoscope 01 July : कैसा बितेगा महीने का पहला दिन इन 4 राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, आय में भी वृद्धि होगी||

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है लेकिन कलह से बचना चाहिए। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होती दिख रही है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। निवेश करने से बचें। बाकी प्रेम, व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। सफेद वस्‍तु का दान करना अच्‍छा रहेगा।

कर्क-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। ऊर्जा में वृद्ध‍ि होगी। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कोई बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं कही जाएगी। आज का दिन अच्‍छा चला जाएगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 25 September 2026 आज इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिल सकता है प्रमोशन का संकेत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

सिंह-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा सा ध्‍यान दें। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की बहुत अच्‍छी स्थिति है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। जोखिम से उबर चुके हैं। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय रहेगा। भगवान शिव के मंदिर में दूध इत्‍यादि का दान करना अच्‍छा होगा।

मकर-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत अच्‍छी है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। सफेद वस्‍तु पास रखें। मां काली की अराधना करें।

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्‍छी रहेगी लेकिन भावनाओं में न बहें। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 29 September 2026 आज इन राशियों के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आएंगे महत्वपूर्ण बदलाव, जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

    मेष- आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच हर परिस्थिति को संभालने में मदद करेगी। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या नकारात्मकता रखने…

    Today Horoscope 28 September 2026 आज मिल सकते है इन राशि वालों को सफलता के नए मौके, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष– आज आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह की कोई कमी नहीं रहेगी। कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ाएगी और इसका सकारात्मक असर कामकाज के साथ-साथ व्यापार में…