Today Horoscope 30 June : आज मिलेगा महीने के आखिरी दिन इन 5 राशि वालों को भाग्य का साथ, आपके अटके काम होंगे पूरे।।

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। 

मेष-अपने और भाई-बहन के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। जो पहले से व्‍यापार चल रहा है उसकी स्थिति अच्‍छी है। काली वस्‍तु का दान करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी चलती रहेगी। पुराना व्‍यापार सही चलता रहेगा।

वृषभ-वा‍णी अनियंत्रित न होने पाए। पूंजी निवेश अभी न करें। प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी चलेगी।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है लेकिन बढ़िया है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-निस्‍तेजता के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ा मध्‍यम अनुभव करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्‍छी नहीं है। व्‍यापार भी आपका मध्‍यम कहा जाएगा। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। काली वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। अजीब समाचार की प्राप्ति होगी जिसमें दु:खी भी होंगे, थोड़ी खुशी भी होगी। थोड़ा भ्रामक लगेगा आपको। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या-कोर्ट-कचहरी संभल कर जाएं, हो सके तो टालें। राजनीतिक स्थिति अच्‍छी नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम कहा जाएगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-यात्रा में कष्‍ट हो सकता है। भाग्‍यवश कोई काम नहीं बनेगा। कर्म करते रहें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-अभी भी जोखिम बना हुआ है। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-व्‍यापार में संभल कर रहें। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। थोड़ा मध्‍यम समय दिख रहा है। बचकर पार करें। बजरंग बाण का पाठ करते रहें। काली वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।

मकर-शत्रु परास्‍त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार ठीक चलेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

कुंभ-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक कर रखें। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है। 

  • Related Posts

    Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

      मेष-आज किस्मत जैसे आपके अधूरे सपनों की फाइल खोलकर उन्हें पूरा करने के मूड में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो मन खुशी से भर उठेगा।…

    Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…