मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सुकून और संतुलन लेकर आएगा। धार्मिक या आध्यात्मिक माहौल में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और प्रमोशन या प्रशंसा की खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से चेहरे पर खुशी आएगी। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
वृषभ राशि – आज का दिन आपके रहन-सहन और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए सहयोगियों की मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पेट से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग भी बन रहा है।
मिथुन राशि- आज आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास लोगों का ध्यान खींचेंगे। रास्ते में चुनौतियां जरूर आएंगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनका सामना करने में सफल रहेंगे। मन में नया कारोबार शुरू करने का विचार आकार ले सकता है। संतान की खुशी के लिए वाहन या किसी बड़ी वस्तु की खरीदारी पर विचार हो सकता है। पुराने कर्ज को कम करने की दिशा में भी अच्छी शुरुआत होगी। योग और व्यायाम से शरीर और मन दोनों को लाभ मिलेगा।
कर्क राशि – आज का दिन मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। आसपास किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी से जुड़े काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। खोई हुई कोई प्रिय चीज मिलने से मन खुश हो जाएगा। कामों को बिना योजना के करने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ें, तभी सफलता मिलेगी।
सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज कारोबार में कुछ रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य से परिस्थितियां संभल जाएंगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से अचानक जिम्मेदारियां और भागदौड़ बढ़ सकती है।
मीन राशि – आज जिम्मेदारियों के कारण दिन काफी व्यस्त रह सकता है। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। कामकाज में बड़ा जोखिम लेने से फिलहाल बचना समझदारी होगी। परिवार की किसी समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते उस पर ध्यान दें। मन में चल रही बात किसी भरोसेमंद व्यक्ति या पिता के साथ साझा करने से मन हल्का हो सकता है।





