Today Horoscope 20 October 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए खास रहेगा, धन और नौकरी में मिल सकते हैं शुभ संकेत, जानें आज का राशिफल..

मेष राशि- आज आपकी जिंदगी में खुशियों की ऐसी दस्तक हो सकती है, जो पूरे दिन का मिजाज बदल देगी! कोई अच्छी खबर लंबे समय से चली आ रही चिंता को दूर कर सकती है और चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर परेशान हैं, तो आज बातचीत से कोई नया रास्ता निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की गूंज वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच सकती है और आपकी तारीफ भी हो सकती है। लेकिन ध्यान रहे, सफलता के बीच अहंकार को जगह न दें, वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए सुकून, स्वाद और खुशखबरी का खूबसूरत संगम बन सकता है! मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा और अपनों के साथ बिताए पल दिल को खुशी देंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए कोई नया अवसर उम्मीद की किरण बनकर सामने आ सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी ईमानदारी और धैर्य आपको सही दिशा दिखाएंगे। हालांकि, किसी अनजान व्यक्ति की मीठी बातों में आकर आंख मूंदकर भरोसा न करें। ससुराल पक्ष से किसी मुद्दे पर हल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपका संयम रिश्तों में खटास नहीं आने देगा।

 

मिथुन राशि- आज आपका हुनर ही आपकी पहचान बनेगा। कला और कौशल में निखार आपको अलग मुकाम देगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा भी संभव है। राजनीति या लोगों के बीच रहते हुए सतर्क रहें, क्योंकि हर कोई आपका हितैषी नहीं होता। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुश कर देगी और कोई उपलब्धि आपको सम्मान दिला सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 14 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए है शुभ संकेत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है सफलता, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

कर्क राशि –आज आपका मन भक्ति और श्रद्धा में डूबा रहेगा, जैसे आत्मा को सच्चा सुकून मिल रहा हो। लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ उलझनें आपके मन को विचलित कर सकती हैं। पिताजी के साथ किसी बात पर टकराव होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको हल्का महसूस कराएगा, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर मन में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन यह समय घबराने का नहीं, बल्कि सोच-समझकर निर्णय लेने का है। बिजनेस में आप कुछ बदलाव करेंगे, जो धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम देंगे। पढ़ाई और काम में एकाग्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 17 October 2026 आज इन राशि वालों का रहेगा भाग्य मजबूत, धन लाभ से लेकर नए बिजनेस के खुलेंगे रास्ते, जानें अपना राशिफल..

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि- आज आपकी सूझबूझ किसी उलझी हुई कहानी का ऐसा समाधान निकाल सकती है, जिसकी उम्मीद शायद परिवार को भी न हो! घर की किसी पुरानी समस्या को सुलझाने में आपकी पहल निर्णायक साबित हो सकती है। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले, तो पीछे न हटें, क्योंकि किसी के काम आना आपको भीतर से खुशी देगा। प्रॉपर्टी या घर से जुड़ा कोई आकर्षक अवसर सामने आ सकता है, लेकिन उससे पहले आर्थिक स्थिति और भविष्य की जरूरतों का हिसाब जरूर लगा लें। संतान से किया गया कोई वादा पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि आपके छोटे-से प्रयास से उनके मन में आपका भरोसा और मजबूत होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 16 October 2026 आज खुल सकते हैं इन राशि वालों के लिए तरक्की के रास्ते, जानें आज का अपना राशिफल।

 

मीन राशि – आज आपको एक बात गांठ बांध लेनी चाहिए, सेहत से बड़ा कोई काम नहीं! व्यस्तता कितनी भी हो, शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर आराम को प्राथमिकता दें। व्यापार और पैसों से जुड़े मामलों में भी आंख-कान खुले रखें। कोई नया व्यक्ति अपनी मीठी बातों से आपको प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए केवल बातों के आधार पर भरोसा करने के बजाय तथ्यों की जांच करें। दूसरी ओर, जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं। यदि कोई कानूनी या कोर्ट से संबंधित मामला लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें राहत की उम्मीद दिखाई दे सकती है। हालांकि, किसी भी महत्वपूर्ण समझौते या वादे से पहले उसकी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझ लें।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 19 October 2026 आज बनेंगे इन राशि वालों के लिए नए अवसर, जानें नौकरी और व्यापार का हाल, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

      मेष- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहने वाला है। आपकी मेहनत अब रंग लाती नजर आएगी और कार्यक्षेत्र में आगे…

    Today Horoscope 18 October 2026 आज इन 3 राशि वालों को मिल सकता है लाभ, धन के मामले में मिलेंगे अच्छे संकेत, पढ़ें आज का राशिफल।

    मेष राशि-आज सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए अपनी देखभाल के लिए समय जरूर निकालें। भाई-बहनों का साथ आपको नई ताकत देगा और उनके सहयोग से कई…