Today Horoscope 28 September 2026 आज मिल सकते है इन राशि वालों को सफलता के नए मौके, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

मेष– आज आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह की कोई कमी नहीं रहेगी। कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ाएगी और इसका सकारात्मक असर कामकाज के साथ-साथ व्यापार में भी दिखाई देगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं और कारोबार में नई गति आएगी। नई पार्टनरशिप का विचार है तो जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। संतान की खुशी के लिए वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

 

वृषभ- आज मन में किसी बात को लेकर उलझन या चिंता बनी रह सकती है। किसी निर्णय को लेकर डर महसूस हो तो भी धैर्य न खोएं और दूसरों की बातों में आकर जल्दबाजी न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जाता दिखाई दे सकता है। पानी वाली जगहों पर विशेष सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को लगातार मेहनत करते रहना होगा।

मिथुन- आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। कारोबार में छोटी सी चूक तनाव बढ़ा सकती है, लेकिन संतान की सफलता आपको गर्व महसूस कराएगी। रिश्तों में चल रही दूरियां बातचीत से खत्म होंगी। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है।

कर्क- स्थिति करीब-करीब सही कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य आपका सही है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहे जाएंगे लेकिन शुभता बरकरार रहेगी। कुछ अच्‍छा होता रहेगा जीवन में। पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह- सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के लग्‍न में होने के नाते आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में होने के कारण संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। यूरिन से सम्‍बन्धित कुछ समस्‍या हो सकती है। कुल मिलाकर मध्‍यम स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य की बनी हुई है लेकिन एक दो दिन अच्‍छा गुजरेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 22 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ,मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, जानें आज का राशिफल।।

कन्‍या- स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। आर्थिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी में रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला- शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक- शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान अद्भुत चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- भाग्‍य का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

मकर- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। एक दिन और प्रतिकूल परिस्थितियां दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। ताम्रपात्र दान करें।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपकी कोई काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

और पढ़े  Today Horoscope 27 September 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकते हैं नए अवसर , पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मीन- आज दिन सकारात्मक परिणामों से भरा रह सकता है। समझदारी और सोच-विचार के साथ किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। व्यापार में सफलता के अवसर मिलेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आने से आर्थिक राहत महसूस होगी। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और साथी का साथ मन को सुकून देगा। आपकी मधुर वाणी लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करेगी, लेकिन साथ ही विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना समझदारी होगी।

  • Related Posts

    Today Horoscope 27 September 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकते हैं नए अवसर , पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज अपने गुस्से और शब्दों पर थोड़ा संयम रखना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। छोटी-सी बात को लेकर दिया गया तीखा जवाब रिश्तों में अनावश्यक दूरी पैदा कर…

    Today Horoscope 26 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, नई उम्मीदों और उत्साह से भरा रहेगा दिन, जानें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और उत्साह से भरा रहेगा। सुबह से ही मन प्रसन्न रहेगा और कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती…