भारत में कोरोना : एक दिन में कोरोना से 1399 मौतों के आंकड़ो ने फिर चौंकाया, 2 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, सक्रिय मामले 15,636 हुए।।

Spread the love

भारत में नए कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 2483 नए संक्रमित मिले। इस दौरान सक्रिय केस में भी गिरावट आई। मौतों के आंकड़ों ने एक बार फिर चौंकाया है। सरकार ने बताया कि कोरोना से 1399 और मौतें होने से देश की कुल मृतक संख्या 5,23,622 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 2483 नए संक्रमित मिले। सक्रिय केस सोमवार की तुलना में 886 घटकर 15,636 हो गए हैं। सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 2541 नए संक्रमित मिले थे। इस कारण सक्रिय केस की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई थी। पॉजिटीविटी रेट 0.55 फीसदी है। 2483 नए मरीजों को जोड़कर देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा  4,30,62,569 पर पहुंच गया है। वहीं, 1,399 लोगों की मौत से कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,23,622 हो गई है। 

असम ने 1347 पुरानी मौतें जोड़ीं
उधर, असम ने 1347 पुरानी मौतों (backlog) को जोड़ा है। इसके कारण बीते 24 घंटों में मौत का कुल आंकड़ा एकदम बढ़कर 5,23,622 हो गया। बीते 24 घंटे की बात करें तो 52 मौतें दर्ज की गई हैं। असम की मौतों के अपडेट के अलावा केरल ने भी 47 मौतों को अपडेट किया है। असम व केरल में बीते 24 घंटे में किसी की मौत महामारी से नहीं हुई।


Spread the love
  • Related Posts

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

    Spread the love

    Spread the love     दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी,…


    Spread the love

    कोरोना: भारत बढ़ रहे कोरोना के मामले,अब तक मिले 1009 केस, यहाँ मिले सबसे अधिक मरीज

    Spread the love

    Spread the loveदेश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते एक हफ्ते में देश में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 305 लोगों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *