Covid-19 Update: भारत में कोरोना के केस में लगातार बढ़ोतरी,पिछले 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा नए मामले,कोरोना से 27 लोंगो ने तोडा दम

Covid-19 Update: भारत में कोरोना के केस में लगातार बढ़ोतरी,पिछले 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा नए मामले,कोरोना से 27 लोंगो ने तोडा दम

भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या में इजाफा जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10 हजार 753 नए केस मिले हैं। इसी के साथ देश में अब सक्रिय केसों की संख्या 53 हजार 720 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इस दौरान कोरोना से 27 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही देश में अब तक इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 5,31,091 पर पहुंच गई।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण से छह, महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत हुई है। वहीं, केरल ने कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में छह और नाम जोड़े हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति ली का भारत दौरा LIVE: उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी

    उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लिया।…

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

        दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी, हालांकि अब एक…