उत्तराखंड: दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी ने किया संवाद, सुझावों को नीति में शामिल करने की बात

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में विभिन्न संस्थानों से जुड़े प्रवासी उत्तराखंडियों और बुद्धिजीवियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विकास यात्रा में प्रवासी उत्तराखंडवासियों और प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में राज्य के विकास को लेकर कई सुझाव भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुझावों को नीतियां तैयार करते समय शामिल किया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्यटन, स्वरोजगार, स्थानीय कारोबार और निवेश को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने रिवर्स माइग्रेशन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में इसमें 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। होमस्टे, छोटे होटल, कृषि और बागवानी जैसे क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं के स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी उन्होंने बात रखी।

धामी ने राज्य की कनेक्टिविटी को निवेश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर और हवाई सेवाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देहरादून से देश के प्रमुख शहरों के लिए 50 से अधिक हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं। पंतनगर को कृषि और उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में बताते हुए प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को भी महत्वपूर्ण बताया।

 

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार के कदम गिनाए। उनके अनुसार, 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है और भर्ती में पारदर्शिता के लिए नकल विरोधी कानून समेत कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार बताते हुए चारधाम, कांवड़ यात्रा और आदि कैलाश का भी उल्लेख किया। साथ ही खेल, शिक्षा और सीमांत क्षेत्रों में सड़क, रेल, रोपवे व हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार की बात कही।

और पढ़े  चमोली: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, सिवाई के पास सेना के लिए बन रहीं तीन खास सुरंगें, 60 फीसदी काम हुआ पूरा
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…