चमोली: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, सिवाई के पास सेना के लिए बन रहीं तीन खास सुरंगें, 60 फीसदी काम हुआ पूरा

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के सिवाई रेलवे स्टेशन के पास सेना के लिए तीन सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इनका काम यहां करीब 60 प्रतिशत पूरा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक साल में इन सुरंगों का काम पूरा कर लिया जाएगा।

कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही सिवाई रेलवे स्टेशन के पास सेना के लिए सुरंगें बनाई जा रही हैं। इसका निर्माण कार्य मैक्सी कंपनी कर रही है। तीन सुरंगों की लंबाई करीब 3400 मीटर है। बताया जा रहा है कि दो सुरंग रेलवे के लिए और एक सुरंग का प्रयोग सड़क के लिए किया जाएगा। इस एक सड़क का निर्माण सेना के लिए ही होगा। तीनों सुरंगें बीच में एक दूसरे को जोड़ती हैं।

मैक्स कंपनी के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025 में यहां सुरंग की खोदाई का काम शुरू किया गया। मैक्स कंपनी के परियोजना प्रबंधक आरएस वर्मा के अनुसार तीनों सुरंगों का काम 60 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। सुरंगों की खोदाई के बाद इनमें गेंंट्री (पुल जैसा ढांचा या मचान) की जाएगी। अगले एक साल से पहले ही यह काम पूरा हो जाएगा।

और पढ़े  बारिश: चारधाम यात्रा और फूलों की घाटी रही बंद, 136 पर्वतारोही फंसे, दो उड़ानें डायवर्ट, एक की मौत
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…