लक्सर-रुड़की मार्ग पर हादसा: कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने से हुई टक्कर, 3 सवारियों की मौत, छह घायल

लक्सर-रुड़की मार्ग पर रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। थिथौला गांव के समीप कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा से बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में ढंडेरा के मिलापनगर निवासी अरशद (30) और दिलशाद (32) शामिल है। तीसरे मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे में घायल छह लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बागेश्वर और आसपास महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6, किसी नुकसान की सूचना नहीं
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…