उत्तरकाशी: गोमुख-तपोवन पर बर्फबारी के बीच फंसे 121 ट्रेकर्स को किया सुरक्षित रेस्क्यू, गंगोत्री धाम पहुंचाया

गोमुख और तपोवन ट्रैक पर भारी बर्फबारी के बीच फंसे 121 ट्रेकर्स को गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर गंगोत्री धाम पहुंचा दिया है। रेस्क्यू के बाद सभी ट्रेकर्स को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बीते दो-तीन दिनों के दौरान 121 लोग गंगोत्री से गोमुख और तपोवन ट्रैक पर ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए गए थे। शनिवार दोपहर बाद गोमुख-तपोवन क्षेत्र में अचानक तेज बर्फबारी शुरू होने के कारण ट्रेकर्स रास्ते में फंस गए। क्षेत्र में लगातार बर्फबारी के साथ कई स्थानों पर हिमस्खलन का खतरा भी बना हुआ था।
गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखु बैरियर प्रभारी वन दरोगा राजवीर रावत ने बताया कि शनिवार को भारी बर्फबारी के कारण गोमुख और तपोवन क्षेत्र में कई ट्रेकर्स के फंसे होने की सूचना मिली थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को वन विभाग की टीम ने ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के दौरान लगातार बर्फबारी और जगह-जगह हिमस्खलन के खतरे के कारण टीम को काफी सतर्कता बरतनी पड़ी। विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम ने अभियान जारी रखा और रविवार शाम तक गोमुख एवं तपोवन क्षेत्र में फंसे सभी 121 ट्रेकर्स को सुरक्षित गंगोत्री पहुंचा दिया।

रेस्क्यू के बाद सभी ट्रेकर्स को आवश्यक जानकारी और सुरक्षा निर्देश देने के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

और पढ़े  हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, बागेश्वर में 43 को रोका, 8 हेलीकॉप्टरों से आज होगा रेस्क्यू

    मौसम खराब होने के कारण उत्तरकाशी जिले में विभिन्न स्थानों पर 136 पर्वतारोही बेस कैंप व अन्य स्थानों पर फंस गए हैं, जबकि बागेश्वर जिले में 43 पर्वतारोहियोें को सुरक्षित…